भारत में कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम और क्या है पूरी संवैधानिक प्रक्रिया? अब बदल रहा पश्चिम बंगाल का नाम

How State Name Changed India: साल 2001 में कलकत्ता का नाम कोलकाता किए जाने के 25 साल बाद अब पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' (Paschim Banga) करने की तैयारी है।

West Bengal Renamed Paschim Banga: साल 2001 में राजधानी 'कलकत्ता' का नाम बदलकर 'कोलकाता' किए जाने के 25 साल बाद, अब पूरे पश्चिम बंगाल राज्य का नाम बदलने की कवायद तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' (Paschim Banga) करने का प्रस्ताव आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया जाएगा।

भारत में कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम और क्या है पूरी संवैधानिक प्रक्रिया? अब बदल रहा पश्चिम बंगाल का नाम

भारत में कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम और क्या है पूरी संवैधानिक प्रक्रिया? अब बदल रहा पश्चिम बंगाल का नाम

मुख्यमंत्री ने एक बैठक के बाद जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक आयोजित होना है और 9 दिसंबर को सदन के पटल पर यह ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा जाएगा। जिस तरह कलकत्ता का नाम औपनिवेशिक अंग्रेजी उच्चारण से हटाकर पारंपरिक बंगाली उच्चारण के अनुरूप 'कोलकाता' किया गया था, उसी तर्ज पर अब राज्य के नाम में बदलाव की तैयारी है।

End of Feed