विपक्षी मोर्चाबंदी को दीदी ने दे दिया झटकाः बंगाल CM ने कहा- 2024 में TMC लड़ेगी अकेली, यकीन है कि...

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 2, 2023, 11:41 PM IST

दरअसल, टीएमसी सुप्रीमो की इस टिप्पणी से ठीक एक रोज पहले तमिलनाडु के चेन्नई में विपक्ष की खेमेबंदी देखने को मिली थी। डीएमके के टॉप नेता और तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम में एक मंच पर जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, सपा के चीफ अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस के मुखिया मल्लिकार्जुन खड़गे नजर आए थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीएमसी) की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी साल 2024 का लोकसभा चुनाव ‘‘आम लोगों के समर्थन से’’ अकेले लड़ेगी। यह बात उन्होंने गुरुवार (दो मार्च, 2023) को राजधानी कोलकाता में पत्रकारों के सम्मेलन में कही। वह बोलीं, ‘‘टीएमसी 2024 के चुनाव में अकेले उतरेगी। हम लोगों के समर्थन से लड़ेंगे। मुझे विश्वास है कि जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं वे निश्चित रूप से टीएमसी को वोट देंगे।’’

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी। (फाइल)

End of Feed