ममता बनर्जी के खेमे के टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी का यू-टर्न, कहा- नहीं किया नामांकन वापस

ममता बनर्जी के खेमे के टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को यू-टर्न ले लिया। दरअसल, पहले उन्होंने कहा था कि वो रेजीनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद सफाई दी कि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया है। ममता बनर्जी के फोन पाने के बाद अब नामांकन वापस नहीं ले रहे।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में वक्त के साथ सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। ममता बनर्जी के खेमे के टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार को यू-टर्न ले लिया। दरअसल, पहले उन्होंने कहा था कि वो रेजीनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद सफाई दी कि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया है। ममता बनर्जी के फोन पाने के बाद अब नामांकन वापस नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के अर्ज़ी के बाद उन्होंने फ़ैसला लिया हैं की अब चुनाव लड़ेंगे।

Mamata Banerjee

उपचुनाव से पहले नंदीग्राम के बाद रेजीनगर उम्मीदवार ने भी वापस लिया नाम। PTI

इससे पहले नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन रबीउल आलम चौधरी ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि चुनाव में अब बेहद कम समय बचा है और नए चुनाव चिह्न को मतदाताओं तक पहुंचाना मुश्किल होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं बचे हैं।

End of Feed