Bengal में STF का बड़ा एक्शन, संदेशखाली अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, बोले सुवेंदु अधिकारी- काले दिन अब खत्म

Bengal News: बंगाल में एसटीएफ ने खुफिया इनपुट पर संदेशखाली और बसंती में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पुलिस की मुस्तैदी और कार्रवाई की जमकर सराहना की।

Bengal News: पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के कई इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया है। इस बड़ी सफलता पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्य पुलिस की मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।

Bengal stf

संदेशखाली और बसंती से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

संदेशखाली और बसंती समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर कुमराखाली के सरबेरिया बाजार, बसंती और हाल के दिनों में चर्चा में रहे संदेशखाली इलाकों में एक साथ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में बसीरहाट पुलिस जिला बल और स्थानीय पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा।

End of Feed