पश्चिम बंगाल में ED के बाद NIA टीम पर हमला, TMC नेता के घर छापेमारी के दौरान पथराव, दो अधिकारियों को आई चोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 12:25 PM IST

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में तीन महीने के भीतर केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और उनके साथ आए सीएपीएफ कर्मियों पर एक हजार से अधिक लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया था। अब भूपतिनगर में ऐसी ही घटना सामने आई है।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला हुआ है। शनिवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम पर स्थानीय लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, एनआईए के अधिकारी दिसंबर 2022 में हुए एक विस्फोट की जांच के लिए वहां पहुंचे थे, इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

NIA team attacked in  West Bengal

पश्चिम बंगाल में एनआईए टीम पर हमला

गौरतलब है कि तीन महीने के भीतर केंद्रीय एजेंसियों की टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। पांच जनवरी को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और उनके साथ आए सीएपीएफ कर्मियों पर एक हजार से अधिक लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया था। उस समय टीम पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी और तलाशी के लिए गई थी। हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

End of Feed