कोलकाता मेट्रो को मिली बड़ी सफलता, पर्पल लाइन पर TBM 'दुर्गा' ने सुरंग का काम किया पूरा

Kolkata Metro: टनल बोरिंग मशीन ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर खिदिरपुर से विक्टोरिया के बीच भूमिगत सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस सुरंग की खुदाई 10 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी।

Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने अपने विस्तार परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार को टनल बोरिंग मशीन (TBM) 'दुर्गा' ने पर्पल लाइन पर खिदिरपुर (Khidderpore) से विक्टोरिया (Victoria) के बीच भूमिगत सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस सफलता के साथ जोका-एस्प्लेनेड (Joka-Esplanade) मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य को नई गति मिली है।

Kolkata Metro

TBM दुर्गा ने सुरंग का काम किया पूरा

कब शुरू हुआ था सुरंग का काम?

इस सुरंग की खुदाई 10 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी और लगभग एक साल बाद इसका काम पूरा हुआ है। यह उपलब्धि आधुनिक इंजीनियरिंग, सटीक योजना और सभी एजेंसियों के बेहतर समन्वय का उदाहरण मानी जा रही है। खास बात यह रही कि सुरंग निर्माण के दौरान सुरक्षा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया तथा शहर के सामान्य यातायात पर बहुत कम असर पड़ा।

End of Feed