बदल जाएगा पश्चिम बंगाल का नाम, 9 दिसंबर को आएगा प्रस्ताव, जानें क्या होगी West Bengal की नई पहचान

West Bengal Name Change: राज्य के नाम में बदलाव से जुड़े इस प्रस्ताव के विधानसभा में पेश होने और पारित होने के बाद केंद्र के स्तर पर होने वाली संवैधानिक व प्रशासनिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें रहेंगी।

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने वाला है। पश्चिम बंगाल सरकार इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। पश्चिम बंगाल का नया नाम ‘पश्चिम बंगा’ होगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में भी नाम बदलकर West Bengal की जगह ‘पश्चिम बंगा’ करने की दिशा में कदम उठाया गया है। राज्य की विधानसभा में इससे जुड़ा एक प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे पारित करने के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

west bengal name change

पश्चिम बंगाल मका बदल जाएगा नाम (AI Photo)

9 दिसंबर को प्रस्ताव की तैयारी

कैबिनेट बैठक के दौरान यह तय किया गया है कि 4 से 14 दिसंबर तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया जाएगा। इसी सत्र के दौरान 9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंगा’ करने से संबंधित प्रस्ताव विधानसभा में रखा जाएगा।

End of Feed