Murshidabad: दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद के दौरे के बाद बंगाल के राज्यपाल बोले- 'यह विचित्र और बर्बर...'

Murshidabad Violence: राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कहा कि हिंसा प्रभावित सीमावर्ती जिले का उनका दौरा, जमीनी स्तर पर वास्तव में जो हुआ, उसके बारे में विरोधाभासी रिपोर्ट मिलने के बाद हुआ।

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए एक व्यक्ति और उसके बेटे के परिजनों, एवं अन्य पीड़ितों से शनिवार को मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।बोस ने शनिवार को सबसे पहले मृतक हरगोविंद दास और चंदन दास के परिवार के सदस्यों से शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में उनके घर पर मुलाकात की एवं उनके अनुरोधों और सुरक्षा की मांगों को सुना।

West Bengal Governor

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस

बोस ने मृतकों के परिजन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैं अनुरोधों पर गौर करूंगा। तीन से चार सुझाव मिले हैं। उन्होंने इलाके में बीएसएफ की तैनाती की मांग की है। मैं इस मामले को उचित अधिकारियों के समक्ष उठाऊंगा। निश्चित रूप से कुछ ठोस कार्रवाई की जाएगी। मैंने उनके साथ 'शांति कक्ष' का नंबर (राजभवन की हेल्पलाइन) भी साझा किया है।'

End of Feed