बंगाल में डबल एनकाउंटर: रेप-मर्डर और BJP कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी की मौत, सीन रीक्रिएशन के वक्त भागने की कोशिश में गंवाई जान

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में बलात्कार और हत्या तथा बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की।

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या के मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी समयुन शेख की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह अपराध की घटना का सीन रीक्रिएट कराने के लिए आरोपी को मौके पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य घटना जो उत्तर 24 परगना जिले के गाईघाटा की है। जहां 11वीं कक्षा की छात्रा के बलात्कार और हत्या के आरोपी प्रह्लाद दास की भी मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई।

west bengal police

भाजपा नेता का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता सुजीत मंडल लापता हो गए थे। दो दिन बाद उनका शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान सीआईडी ने हत्या के मुख्य आरोपी समयुन शेख को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई थी।

End of Feed