West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

West Bengal Elections 2026 BJP List: भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है।

West Bengal Elections 2026 BJP List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इस सूची में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने जारी की पश्चिम बंगाल के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची।

भाजपा ने जारी की पश्चिम बंगाल के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची।

भवानीपुर से विधायक हैं ममता बनर्जी

भवानीपुर सीट फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। 2021 में नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद ममता बनर्जी ने इसी सीट से उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा था। ऐसे में इस बार इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

End of Feed