ममता बनर्जी का बड़ा हमला: ‘तुगलकी आयोग’ बन गया है चुनाव आयोग,आम लोगों को समझ रहा आतंकवादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2026, 05:27 PM IST

एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हल्ला बोला है। उन्होंने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल द्वारा संचालित 'तुगलकी आयोग'बन गया है।

एसआईआर (SIR) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल द्वारा संचालित 'तुगलकी आयोग'बन गया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए। सीएम ममता ने कहा कि भाजपा के आईटी सेल की एक महिला पदाधिकारी ने एआई का उपयोग करके बंगाल में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

एसआईआर के दौरान काम के दबाव के कारण बंगाल में 160 लोगों की जान गई

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव आयोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर मतदाताओं को निशाना बना रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर की चिंता और काम के दबाव के कारण बंगाल में 160 लोगों की जान चली गई।

भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग हटा रहा बंगाल के वोटरों के नाम

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग एसआईआर के दौरान बंगाल के मतदाताओं के नाम हटा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग बंगाल सरकार के अधिकारियों को दंडित करता है,तो हम उनकी शत प्रतिशत रक्षा करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पदावनत किए जाने वाले बंगाल सरकार के अधिकारियों को हम पदोन्नत करेंगेममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग तार्किक विसंगति का हवाला देते हुए मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रहा है।

End of Feed