SIR के खिलाफ कोलकाता में ममता के नेतृत्व में TMC ने किया रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन, जुटी भारी भीड़

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC की रैली कोलकाता में निकाली गई। यह इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC की रैली कोलकाता में निकाली गई। यह रैली इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए है। आज 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का दूसरा चरण शुरू होने के साथ ही, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC नेताओं ने इस प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

sir rally

ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में TMC की रैली (फोटो: ANI)

बता दें कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री ममता ने रेड रोड स्थित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से रैली शुरू की।यह मार्च रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर जोरासांको ठाकुर बाड़ी पर समाप्त होगा।

End of Feed