पश्चिम बंगाल: CBI ने ममता के मंत्री और विधायक के घरों पर मारे छापे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2023, 12:20 PM IST

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की गई भर्तियों में धांधली से जुड़े मामले को लेकर ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम और टीएमसी के विधायक मदन मित्रा के घरों पर छापेमारी की।

कोलकाता: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में नागरिक निकायों द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में रविवार सुबह कोलकाता में राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के महापौर भी हैं। वह तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी संगठन में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों की एक टीम केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में हकीम के आवास पर पहुंची।

CBI, Firhad Hakim

ममता के मंत्री फिरहाद हकीम पर सीबीआई के छापे

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के दो अधिकारी हकीम से पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई टीम ने जैसे ही छापेमारी शुरू की, हकीम के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीबीआई के एक दल ने पूर्व मंत्री और उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी से विधायक मित्रा के भवानीपुर इलाके में स्थित आवास पर भी छापेमारी की। मित्रा का घर चेतला में हकीम के आवास से करीब तीन किलोमीटर दूर है।

End of Feed