बंगाल में OBC आरक्षण पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का फैसला पलटा, लिस्ट से मुस्लिमों को किया बाहर, पढ़ें- नए समीकरण

OBC Reservation in West Bengal: कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश के अनुपालन में नई अधिसूचना जारी की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल में कई समुदायों के OBC दर्जे को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया गया था।

West Bengal OBC Reservation: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल में जातिगत समीकरण बदल दिए हैं। सुवेंदु सरकार ने मंगलवार को 66 समुदायों को नियमित कर दिया। ये समुदाय 2010 से पहले राज्य की OBC आरक्षण सूची में शामिल थे। यह फैसला नई सरकार द्वारा मौजूदा राज्य OBC सूची को रद्द किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है। इस अधिसूचना के साथ, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने कहा कि ये समुदाय जिनमें से कई मुस्लिम हैं, वे अब सरकारी सेवाओं और पदों में 7 प्रतिशत आरक्षण के पात्र होंगे।

बंगाल में OBC आरक्षण पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का फैसला पलटा, लिस्ट से मुस्लिमों को किया बाहर

बंगाल में OBC आरक्षण पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का फैसला पलटा, लिस्ट से मुस्लिमों को किया बाहर

सूची में कपाली, कुर्मी, नाई (नेपित), तांती, धानुक, कसाई, खंडैत, तुरहा, पहाड़िया मुस्लिम, देवंगा, हज्जाम (मुस्लिम) जैसे कई पारंपरिक और सामाजिक समुदाय शामिल हैं। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जिन व्यक्तियों ने अनुसूचित जातियों से ईसाई धर्म अपनाया है, उन्हें और उनके वंशजों को इस सूची में शामिल किया गया है।

End of Feed