पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव; 23 और 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एलान किया कि पश्चिम बंगाल दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 23 अप्रैल को तो 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।

West Bengal Assembly Elections 2026 Date and Full Schedules: पश्चिम बंगाल, असम सहित चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एलान किया कि पश्चिम बंगाल दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 23 अप्रैल को तो 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। बता दें कि इन राज्यों में से चार में एसआईआर की प्रक्रिया हो चुकी है, जबकि असम में तकनीकी कारणों के चलते SR या समरी रिवीजन हुआ है।

west bengal election date

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026।

ये तारीखें हैं बेहद अहम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों का बहुमत हासिल करना होगा।

End of Feed