बंगाल रण में BJP का महाअभियान; मोदी-शाह समेत दिग्गजों की ताबड़तोड़ रैलियां, हाई-वोल्टेज चुनावी माहौल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को अभूतपूर्व गति दे दी है। पार्टी ने राज्य में ‘ब्लिट्जक्रिग’ रणनीति के तहत शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतारते हुए ताबड़तोड़ रैलियों और रोडशो का कार्यक्रम तय किया है, जिससे चुनावी मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज होता नजर आ रहा है।

West Bengal Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का नेतृत्व करते हुए कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें बड़ी जनसभाएं और रोडशो शामिल हैं, जिनके जरिए पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूरी सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे और 8 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके रोडशो और सभाएं कार्यकर्ताओं में जोश भरने और मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही हैं।

BJP Ramps Up West Bengal Poll Campaign (Photo: PTI)

बंगाल रण में बीजेपी का मेगा प्लान (फोटो: PTI)

सीएम योगी भी होंगे 8 कार्यक्रमों में शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी सभाओं में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों को प्रमुखता मिलने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि पार्टी नेता नितिन नबीन 7 रैलियों के जरिए संगठनात्मक मजबूती पर जोर देंगे। वहीं, अभिनेता से नेता बने मिथुन चकवर्ती भी इस चुनावी अभियान में सक्रिय हैं। वे 10 कार्यक्रमों में भाग लेकर खासकर युवा और शहरी मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

End of Feed