Weather updates: फरवरी में गर्मी और मार्च में भारी बारिश, मौसम की करवट ने चौंकाया, जानें मौसम अपडेट

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2023, 11:27 AM IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी नए मौसम अलर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। जानिए बाकी राज्यों का हाल।

Weather updates: फरवरी में पड़ी गर्मी ने हर किसी को चौंकाया था। मौसम विज्ञानी भी हैरान थे कि इस बार इतनी जल्दी गर्मी क्यों पड़ने लगी है। लेकिन मार्च आते-आते मौसम ने फिर करवट ली और तेज बारिश ने सभी पूर्वानुमानों को ध्वस्त कर दिया। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम ने यू-टर्न लिया है।

Rain and Weather

इन राज्यों में बारिश-ओले की संभावना

दिल्ली का मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी नए मौसम अलर्ट के अनुसार, फरवरी के महीने में बेमौसम गर्मी और तापमान में अचानक बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इस सप्ताह बादल छाए रहेंगे और बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। अपने नवीनतम मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में इस सप्ताह के पहले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

End of Feed