मौसम का यू-टर्न: यूपी में लू और गर्मी से करीब 200 की मौत, तो राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 19, 2023, 12:35 PM IST

राजस्थान और नॉर्थ-ईस्ट में अब भी भारी बारिश हो रही है तो यूपी-बिहार में लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यूपी के बलिया में लू के कारण कई लोगों की मौत हुई है।

Weather U-Trun in India: देश में मौसम से यू-टर्न ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। कहीं भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है तो कहीं गर्मी और लू से लोगों की मौत रही है। बिपरजॉय तूफान के बाद मौसम के पैटर्न में और बदलाव दिख रहा है। राजस्थान और नॉर्थ-ईस्ट में अब भी भारी बारिश हो रही है तो यूपी-बिहार में लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यूपी के बलिया में लू के कारण कई लोगों की मौत हुई है। देश में किस राज्य का कैसा हाल है, आपको बता रहे हैं।

बलिया जिला अस्पताल में 9 दिन में 128 की मौत

यूपी में गर्मी और लू के कारण कई जिलों में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बलिया में लू के चलते पिछले 9 दिनों में 128 लोगों की जान जा चुकी है। देवरिया में भी पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की मौत हुई है। प्रतापगढ़ में मौत का आंकड़ा 18 तक पहुंच चुका है। वही वाराणसी में भी अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। बलिया में हुई मौत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम भेजी गई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात भी की जा रही है।

बलिया जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच पिछले चार दिनों में पर 54 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को दावा किया है कि जिले में हीट स्ट्रोक से अब तक केवल दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, बलिया से विधायक और प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि गर्मी के समय मृत्यु दर बढ़ जाती है। इस बीच, मामले को लेकर सरकार द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने रविवार से जांच शुरू कर दी है।

End of Feed