केरल में मूसलाधार से बारिश से जनजीवन ठप, राजस्थान में टूटा 123 साल का रिकॉर्ड, जानिए देशभर का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 6, 2023, 09:48 AM IST

केरल में चार जुलाई की रात से हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके चलते जनजीवन ठप हो गया है। जानिए बाकी राज्यों का हाल।

Rain Update: पूरे देश में मानसून पहुंच गया है और बारिश का दौर जारी है। आज दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। कल रात से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे और सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मानसून के आगमना के साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, राजस्थान जैसे कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश जैसे कुछ ही राज्य ऐसे हैं जहां अभी कम बारिश हो रही है। पूरे देश के मौसम का हाल आपको बता रहे हैं।

Rain in Delhi

केरल में मूसलाधार बारिश

केरल में चार जुलाई की रात से हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके चलते जनजीवन ठप हो गया है। इसके अलावा नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ गया है, पेड़ों के उखड़ने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और तटीय क्षेत्रों में कई लोग विस्थापित हुए हैं। बुधवार को तेज बारिश जारी रहने के कारण, आईएमडी ने इडुक्की जिले के लिए रेड अलर्ट और कोल्लम और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर राज्य के शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

End of Feed