Weather Update: बदला मौसम का मूड, दिल्ली-NCR में बारिश, मिली उमस से राहत, जानिए देशभर में क्या है मौसम का हाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 5, 2023, 06:45 AM IST

Weather Update: सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही जानिए देश के अन्य राज्यों मे मौसम कैसा है।

Weather Update: सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। यूं कहिए कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यहां आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने शहर के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई। आईएमडी के मुताबिक राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 6 अगस्‍त तक दिल्‍ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। उसके बाद कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। उमस बढ़ सकता है। 10 अगस्‍त से फिर बारिश हो सकती है। उधर देश भर के कई राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट और आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर हिमाचल में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आईएमडी ने शनिवार तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 2-5 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में, 2-3 अगस्त को ओडिशा में, 2 अगस्त को पश्चिम बंगाल और झारखंड में, और 2-4 अगस्त से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

Weather Update Rain In Delhi NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग या आईएमडी ने शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। शनिवार को आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद। लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, भिवानी, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ में भी बारिश का अनुमान है। शनिवार को लक्ष्मणगढ़, महवा, महंदीपुर बालाजी, बयाना।

End of Feed