Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश, बिहार में गर्मी का कहर, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 07:15 AM IST

Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं गर्मी कहर बरपा रही है तो कहीं बारिश में लोगों चिलचिलाती गर्मी से राहत दे रखी है। आइए जानते हैं बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम।

Weather Update: देश भर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं गर्मी से लोग बेहाल है तो कहीं बारिश ने इससे राहत दिला दी है। भीषण गर्मी पड़ने वाले महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ राज्यों में मौसम बेहद कूल है क्योंकि यहां कुछ दिनों से रोज बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की तरह बुधवार को भी बारिश हुई। सुबह-सुबह कुछ इलाकों में बारिश होने से यहां का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पूरी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का अनुमान लगाया है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में ट्रैफिक जाम लग सकता है। उधर बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी रहने का अनुमान है।

Rain in Delhi-NCR, heat wave in Bihar

Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना

आईएमडी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। आईएमडी ने बताया कि बड़ौत, बागपत (यूपी), पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा और खैरथल (राजस्थान) में भी अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

End of Feed