Weather Update: पूरे देश में पहुंचा मानसून, हल्की से भारी बारिश का अनुमान, जानिए अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 3, 2023, 06:00 AM IST

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भाग में आने के साथ पूरे देश में मानसून आ गया है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मानसून सामान्य रहने की अनुमान है। यानी बारसाती मौसम आनंद लेने के लिए घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले यहां विस्तार से मौसम की जानकारी प्राप्त कर लें।

Weather Update : दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भाग में आगे बढ़ने के साथ ही रविवार को सामान्य तारीख से 6 दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने कहा कि सामान्य तिथि आठ जुलाई से पहले रविवार को ही मानसून पूरे देश में पहुंच गया। करीब 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जून में कम बारिश हुई है। बिहार में सामान्य से 69 प्रतिशत और केरल में 60 फीसद कम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कुछ अन्य राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। आईएमडी ने कहा है कि जुलाई 2023 के दौरान पूरे देश में औसत मासिक वर्षा सामान्य (एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत) रहने का अनुमान है। आने वाले पांच दिन में दक्षिण राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है लेकिन मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसलिए अगर कहीं मौसम का आनंद लेना चाहते हैं तो नीचे आईएमडी के वीडियो में विस्तार से जानकारी हासिल करें।

Monsoon, Mausam, Rain, Monsoon Update, Weather Update

Monsoon Update: जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

स्काई मेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम, असम और दक्षिण में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाके और केरल में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। दक्षिण राज्य तमिलनाडु तटीय इलाके पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ उत्तर पूर्व भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।

End of Feed