IMD Weather Update: इन 10 राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए अपने राज्य का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 11:08 AM IST

आईएमडी ने एक बयान में कहा, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को 10 राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश शामिल हैं। आईएमडी ने कहा कि बुधवार को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि उत्तराखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

End of Feed