घूमने जा रहे हैं? रहें सचेत! सिक्किम में भारी बारिश में बह गई सड़क, 2400 से अधिक पर्यटक फंसे, हेल्पलाइन नंबर जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 06:06 PM IST

Weather Update: उत्तरी सिक्किम जिले के लाचेन और लाचुंग इलाके में भारी बारिश की वजह से चुंगथांग के पास सड़क बह गई थी। 2400 से अधिक पर्यटक फंसे गए हैं। जिसमें कॉलेज के छात्र भी हैं।

गंगटोक: उत्तरी सिक्किम जिले के लाचेन और लाचुंग इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 2400 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं, जिनमें कॉलेज के 60 छात्र भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिला प्रशासन ने 2,464 फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों और 70 छोटे वाहनों को लगाया है। उन्होंने कहा कि अब तक 123 पर्यटकों को लेकर तीन बसें और दो अन्य वाहन राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हो चुके हैं।

road washed away in sikkim, heavy rain in sikkim, weather

सिक्किम में भारी बारिश में 2400 से अधिक सैलानी फंसे (तस्वीर-एएनआई)

भारतीय सेना ने बताया कि त्रिशक्ति कोर के सैनिकों ने उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग के पास करीब 3500 पर्यटकों को सहायता प्रदान की, जो 16 जून को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पुल के बह जाने के कारण फंसे हुए थे। भारतीय सेना ने बीआरओ के साथ मिलकर नदी पर फुटब्रिज बनाया और पर्यटकों को नदी पार करने में मदद की। सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं। पर्यटकों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।

End of Feed