Weather Update: मई में मौसम को क्या हुआ? दिल्ली-NCR में धुंध, तो बद्रीनाथ में जबरदस्त बर्फबारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 4, 2023, 07:00 AM IST

Weather Update:भारत में मौसम ने जबरदस्त करवट बदली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मई में लगातार बारिश से ठंड का मौसम बना हुआ है जबकि हर साल इस महीने लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहता था। आखिर मई में मौसम को क्या हुआ?

Weather Update: हर साल मई का महीना चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है। इस महीने अक्सर लू चलती है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी-कूलर का सहारा लेते हैं। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां होने लगती है। लेकिन वर्ष 2023 ऐसा साल है जहां मई के महीने में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड महसूस हो रही है। लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है तो पहाड़ी इलाके बद्रीनाथ, केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदले मिजाज को देखकर सवाल उठता है कि आखिर मई में मौसम को क्या हुआ?

Weather Report, Weather Forecast, fog in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम

दिल्ली और एनसीआर में छाया घना कोहरा

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत और एनसीआर में पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं आज दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम में काफी ठंड है तेज हवाएं चल रही है अमूमन दिल्ली में मई के महीने में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप होता है लेकिन इस साल तस्वीरें बिल्कुल अलग है। दिल्ली में इस वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

End of Feed