Weather in India: अक्टूबर में बेमौसम बारिश से देश के विभिन्न हिस्सों में आफत की नौबत है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की गदर देखने को मिली। पानी गिरने के बाद कहीं कटान हुआ तो किसी जगह मकान गिर गया और कहीं वहां जलभराव हो गया। शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) की रात देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद व हरियाणा के गुरुग्राम) में रात भर बारिश हुई। यही वजह रही कि जगह-जगह पानी भर गया।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
इस बीच, लखनऊ, कानपुर और मथुरा समेत यूपी के विभिन्न हिस्सों में पानी गिरा। मुंबई में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया। वहां के मौसम विभाग में साइंटिस्ट-सी निथा टीएस ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था- पूरे महाराष्ट्र में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों में सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ और कोंकण के आसपास के इलाके के लिए यलो वॉर्निंग (आंधी और तूफान) दी गई है।
#BreakingNow: दिल्ली-NCR में लगातार बारिश जारी, दिल्ली के धौला कुआं समेत कई इलाकों में लगा जाम, नोएडा में बारिश से… t.co/6xRgHVjblQ
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
उत्तर भारत के हिस्सों में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार हुई बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की आशंका जताई। आईएमडी ने आठ से 10 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में और आठ और नौ अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज और बिजली के साथ बारिश की भविष्यवाणी की।
Delhi wakes up to waterlogging in several parts of the national capital after heavy rainfall; visuals from East Vin… t.co/CnGQplA9jC
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
आईएमडी के मुताबिक, रविवार तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूवार्नुमान के अनुसार, रविवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच, शनिवार को लगातार हो रही बारिश से दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम हो गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों को सलाह दी कि जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
Uttar Pradesh | Waterlogging witnessed in parts of Mathura amid heavy rainfall t.co/t5M5rCvrHQ
— ANI (@ANI) Oct 9, 2022
हिमाचल में बारिश से फसलें प्रभावित, सब्जियों के बढ़े दाम
खरीफ सीजन या गर्मी की फसलों में ढाई महीने से अधिक समय से लगातार मानसूनी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, बीन्स, ककड़ी और गोभी की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया। उत्पादन में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत तक की गिरावट आई। पर किसान शिकायत नहीं कर रहे क्योंकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सब्जी की कीमतें आसमान छू रही हैं और उन्हें लाभकारी मूल्य मिल रहे।
Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of the entire Delhi and NCR (Loni Dehat, Hind… t.co/wWDKr5moYN
— ANI (@ANI) Oct 8, 2022
व्यापारियों का कहना है कि दिवाली के बाद कीमतें सामान्य हो जाएंगी, जब उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों से सब्जियां बाजार में आने लगेंगी। वर्तमान में, उपभोक्ता बड़े पैमाने पर पहाड़ी राज्य पर निर्भर हैं। ढल्ली बाजार के थोक व्यापारी नाहर सिंह चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "मटर की कीमत दोगुनी हो गई हैं, शिमला में इसकी थोक कीमत 150-160 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो एक साल पहले इस सीजन में 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम थी।" (एजेंसी इनपुट्स के साथ)
