Weather Alert: दिल्ली में लू के बीच राहत वाली खबर, 24 मई से हो सकती है बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 10:23 PM IST

Weather Alert: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के साथ ही दिल्लीवालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मंगलवार (23 मई) से हीटवेव कम हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
  • दिल्ली में मंगलवार को हीटवेव से मिल सकती है राहत
  • झारखंड में हीटवेव का कहर रहेगा जारी

Weather Alert: दिल्ली में अगले दो दिन में गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। सोमवार को दिल्ली में जबरदस्त गर्मी रही, मंगलवार को थोड़ी सा राहत मिल सकती है। हालांकि बुधवार को हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं बिहार में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

weather report, delhi rain, bihar yellow alert

बिहार में अगले दो तीन दिनों तक होगी हल्की बारिश

दिल्ली का हाल

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के साथ ही दिल्लीवालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मंगलवार (23 मई) से हीटवेव कम हो सकती है। दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, झारखंड के लिए 23 मई के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed