Weather Alert: आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में लू (heatwave) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली ही नहीं नॉर्थ ईस्ट इलाके में भी तापमान बढ़ गए हैं। दो दिन हीटवेब चलने की संभावना है। 4.5 से 5 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिम भारत में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी भारत में 4-5 दिनों से हीटवेव की स्थिति है। बिहार में और आंध्र प्रदेश में भी हीटवेब की कंडिशन है। हमने पश्चिम बंगाल के लिए हीडवेब का ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
Weather Forecast: कई राज्यों में लू चलने की संभावना
उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में हीटवेब की संभावना कम है। फिर भी तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। 3 से 4 डिग्री अधिक तापमान रह सकता है। आने वाले दो दिनों पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में हीटवेव रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी, मार्च, अप्रैल में भी तापमान में गिरावट हुई है। पिछले कुछ दिनों में मौसम बदलाव नहीं हुआ जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ आने से फिर तापमान में गिरावट होगी। वर्तमान में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। एक दो डिग्री की गिरावट होगी।
#WATCH | Delhi: There'll be further increase in temperature in Delhi,Punjab,Haryana & North West India in coming da… t.co/93DEOQWdPl
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को गंभीर लू की स्थिति के कारण राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान अगले सप्ताह बंद करने का ऐलान किया है। ममता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में स्कूल से लौटने के बाद बच्चे सिरदर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। सीएम ने निजी शिक्षण संस्थानों से इसे पालन करने का आग्रह किया है। इस निर्णय के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
उन्होंने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने का अनुरोध भी किया। पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रचंड गर्मी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर, राज्य द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में तीन सप्ताह पहले से 2 मई तक गर्मी की छुट्टी पहले ही पुनर्निर्धारित कर दी थी। राज्य में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है और मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 19 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।
