'राष्ट्र विरोधी-समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे...' बोले यूपी CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आजमगढ़ में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज को टूटने भी नहीं देगी और राष्ट्र विरोधी-समाज विरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे के किनारे आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। आजमगढ़ को 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। सीएम योगी ने यहां 60 लाखवां पौधा लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस विराट अभियान का हिस्सा बनने के लिए आजमगढ़ और राज्य के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। मंगलवार को बलरामपुर में एक जल्लाद को गिरफ्तार किया गया। वह जल्लाद हिंदु बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था, पैसे में सौदेबाजी करता था। अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है।

yogi adityanath

योगी आदित्यनाथ (फोटो: PTI)

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'डबल इंजन सरकार' विकास में विश्वास करती है, विभाजन में नहीं। विभाजन करने वाले लोग वे हैं, जिन्होंने परिवार का विकास और क्षेत्र, जाति, भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है।

End of Feed