बिहार के मजदूरों की रक्षा के लिए हम खड़े हैं, फर्जी वीडियो पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई, नीतीश से बोले स्टालिन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 4, 2023, 08:14 PM IST

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात की। कहा कि हम सरकार हमेशा प्रवासी भाइयों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई के कथित वीडियो को लेकर मजे सियासी घमासान के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात की। स्टालिन ने नीतीश कुमार से कहा कि तमिलनाडु सरकार हमेशा प्रवासी भाइयों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस तरह से ओछी राजनीति कर रहे हैं, यह बेहद निंदनीय है। तमिलनाडु डीजीपी ने इन वीडियो को फेक कहा था।

Nitish Kumar, MK Stalin

सीएम स्टालिन ने नीतीश कुमार से बात की।

स्टालिन ने एक बयान में कहा कि प्रवासी मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई खतरा है, तो आप पुलिस द्वारा जारी पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी जो जानबूझकर प्रवासी मजदूरों के फर्जी वीडियो पोस्ट करते हैं और राज्य में भय और दहशत फैलाते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की एक आधिकारिक टीम तमिलनाडु गई है। ताकि तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों को सताया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच करेगी।

End of Feed