'किसी भी राजनीतिक दल से...'; बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी भविष्य की योजना पर भी बात की। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम कोई गठबंधन नहीं करेंगे। हमारा गठबंधन बिहार की जनता के साथ होगा।

पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक भविष्य और पार्टी की दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि बिहार के विकास और उसके अधिकारों की है।

पीके ने बताया फ्यूचर प्लान।

पीके ने बताया फ्यूचर प्लान। (फोटो-PTI)

जीत के बाद पटना में रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरी व्यक्तिगत लड़ाई सम्राट चौधरी या किसी अन्य नेता से नहीं है। सवाल यह है कि जिस बीजेपी को बिहार के लोग वोट देते हैं, क्या उसकी जिम्मेदारी सिर्फ गुजरात तक सीमित है? गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये की बुलेट ट्रेन बन रही है, लेकिन क्या बिहार के लोगों के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए?"

End of Feed