पहले बैठक और अब किया फोन... किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से फिर की बात, बोले- हम राजनीतिक विरोधी, पर दुश्मन नहीं

Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की। इससे पहले, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के साथ बुधवार को बैठक की।

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों के हंगामे के चलते गतिरोध बना हुआ है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की। इस सत्र में तीसरी बार दोनों नेताओं की आपस में बातचीत हुई। इससे पहले, बुधवार को किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के दफ्तर में बैठक की थी।

Kiren Rijiju Rahul Gandhi

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो साभार: @KirenRijiju)

सकारात्मक चर्चा

किरेन रिजिजू ने बताया कि राहुल गांधी के साथ मेरी सकारात्मक बातचीत हुई। हमने एक विशेष मुद्दे पर अनुरोध करने के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी बात की। हम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ लगातार बातचीत और मिलकर समन्वय के साथ काम करना चाहते हैं।

End of Feed