लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास: भारत कोई धर्मशाला नहीं कि कोई भी जब चाहे यहां आकर रह जाए, बोले अमित शाह

लोकसभा में आज आप्रवास विधयेक पारित हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आप्रवास विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए क्या-क्या कहा जानिए।

Amit Shah in Lok Sabha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की प्रवासन नीति को कठोरता और करुणा का मिश्रण करार देते हुए लोकसभा में दो टूक कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी जब चाहे यहां आकर रह जाए। उन्होंने सदन में आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारत में व्यापार, शिक्षा और शोध के लिए आने वालों का स्वागत होगा, लेकिन गलत उद्देश्य से और अशांति फैलाने के मंसूबे के साथ भारत में दाखिल होने वालों से कठोरता से निपटा जाएगा।

Amit shah

लोकसभा में अमित शाह

देश कोई धर्मशाला नहीं है...

लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। देश कोई धर्मशाला नहीं है। अगर कोई देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए देश में आता है, तो उसका हमेशा स्वागत है।

End of Feed