हम जातिगत राजनीति नहीं करते, पर वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी: जेपी नड्डा

NDA CMs Conclave: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि जातिगत जनगणना के प्रस्ताव से हमने स्पष्ट किया है कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते हैं, लेकिन वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित जो छूट गए हैं, उनका मुख्य धारा में समावेश समाज की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना के माध्यम से हम इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

NDA CMs Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि बैठक में जाति जनगणना को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया।

Nadda PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (बाएं) (फोटो साभार: @JPNadda)

जेपी नड्डा ने कहा, "जातिगत जनगणना के प्रस्ताव से हमने स्पष्ट किया है कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते हैं, लेकिन वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित जो छूट गए हैं, उनका मुख्य धारा में समावेश समाज की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना के माध्यम से हम इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

End of Feed