'SIR पर चर्चा के लिए हम संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार', राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती, पूछा-वियतनाम में किससे मिले?

करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूछा कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, क्या वे चुनाव में मतदान कर सकते हैं? हम एसआईआर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और विपक्ष चाहे तो हम संसद का विशेष सत्र भी बुला सकते हैं।

Amit Shah News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि SIR पर चर्चा करने के लिए सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि 2014 और 2019 में एसआईआर नहीं हुआ था फिर भी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत हुई। भाजपा नेता ने कहा कि चुनावों में कांग्रेस की लगातार हार देखकर राहुल बौखला गए हैं। शाह ने पू्छा कि राहुल गांधी हाल ही में वियतनाम के दौरे पर गए थे, उन्हें बताना चाहिए कि वहां पर वह किससे मिले।

Amit Shah

करनाल में रैली को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।

SIR पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार-शाह

करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूछा कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, क्या वे चुनाव में मतदान कर सकते हैं? हम एसआईआर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और विपक्ष चाहे तो हम संसद का विशेष सत्र भी बुला सकते हैं। शाह ने कहा कि ये लोग चुनाव आयोग पर केवल आरोप लगाते हैं, उसके सामने नहीं आते। राहुल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद घुसपैठियों के लिए अपनी छाती पीटते हैं लेकिन हम एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे।

End of Feed