'हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं...' ईरानी जंग में मध्यस्थता पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद परिसर में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल लोगों से कहा, 'हम कोई 'दलाल' देश नहीं हैं।'

सरकार ने बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक में विपक्ष को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है। इस दौरान, सरकार ने इस संघर्ष में पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता का ज़िक्र करते हुए उसे एक 'दलाल' (broker) देश करार दिया।

S JAISHANKAR

विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फाइल फोटो: pti)

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि 1981 से ही अमेरिका उस देश का 'इस्तेमाल' करता आ रहा है। बताया जाता है कि जयशंकर ने संसद परिसर में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल लोगों से कहा, 'हम कोई 'दलाल' राष्ट्र नहीं हैं।'

End of Feed