'...PM मोदी को हम हराने जा रहे', राहुल गांधी का हैदराबाद में बड़ा दावा, बोले- 2014 में अलग तरह का देखा चुनाव

Bharat Summit 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री मोदी को हराने जा रहे हैं।

Bharat Summit 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी को हराने जा रहे हैं।

Rahul Gandhi

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल गांधी ने हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने जा रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाकर रहेंगे। यह आपको सड़कों पर दिखाई दे रहा है। आप इसे दिल्ली में भी देख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेहरे पर दिख रहे डर में भी यह नजर आता है। यह सब अब तय हो चुका है।''

End of Feed