IEC 2025 के मंच पर आज संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर कई सवालों पर खुलकर अपनी राय रखी। रिजिजू ने कहा कि राहुल हमारे दुश्मन नहीं हैं। मैं लोगों से बात करने में बड़ा कैजुअल हुं, मैं सभी से जाकर मिलता हूं, खरगे, राहुल गांधी से मिलता हूं, हमारे बीच सौहार्द है। राहुल हमारे दुश्मन नहीं है, क्या बात होती है मैं इसे पब्लिक नहीं करना चाहता, ये हमारी निजी बातचीत होती है। इस सवाल पर कि क्या आप राहुल पर भरोसा करते हैं, रिजिजू ने कहा, मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। वह नेता विपक्ष हैं, हमारा कर्तव्य है कि उन्हें जगह दें, अगर वे इस्तेमाल ही नहीं करते हैं तो हम क्या कर सकते हैं। वह जर्मनी है, आप मुझे कैसे ब्लेम कर सकते हैं, ये समय बीएमडब्ल्यू चलाने का नहीं, संसद में परफॉर्म करने का है।
IEC 2025 में किरेन रिजिजू ने राहुल पर क्या-क्या कहा
राहुल ने कहा था, एक साथ एक्सरसाइज करते हैं
रिजिजू ने आगे कहा, हमारे बीच कुछ विचारों का आदान प्रदान होता रहा है। अभी अंबेडकर जयंती पर भी चर्चा हुई, वह टी शर्ट में आ रहे थे, मैंने पूछा ठंड है। वे उनकी चमड़ी है मैं क्या कर सकता हूं। उन्होने कहा कि वह मार्शल आर्ट करते हैं। उन्होंने मुझे कहा कि चलिए साथ-साथ एक्सरसाइज करते हैं, मैने भी मजाकिया कहा कि नहीं मुझे डर लगता है आने में। मैंने अपने आप को बचाने के लिए ऐसा कहा था। फिजिकली फिट होना और मेंटली अलर्ट होना ठीक है। मैंने कहा कि मोदी जी ने फिट इंडिया अभियान चलाया, लेकिन उन्होंने कभी इसमें भाग नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। मेक इन इंडिया, फिट इंडिया आदि, उन्हें इनमें भाग लेना चाहिए था। कांग्रेस वाले वंदे मातरम से डरते हैं, इसलिए नहीं बोलते हैं।
राहुल जी और मेरी फिटनेस में बहुत अंतर है। मैं यहां नहीं बोल सकता। फिटेस्ट पर्सन मोदी जी हैं, उन्होंने इसकी परिभाषा बदल दी है। अगर आपके पास मिनिमम फिटनेस है तो सब कर सकते हैं। लेकिन पीएम की फिटनेस अलग लेवल पर है, मेंटली, फिजिकली आगे हैं। रिजिजू ने कहा, मुझे लगता है कि देश का एजेंडा देश के लोग सेट करते हैं। नेताओं का अपना कोई एजेंडा नहीं होता, वो सोसायटी का रिफ्लेक्शन होता है।
