IEC 2025: किरेन रिजिजू की खरी-खरी, 'जी राम जी' से लेकर राहुल गांधी पर खुलकर बोले, जानिए क्या-क्या कहा

इस सवाल पर कि क्या जी राम जी बिल पर आपने पहले विपक्ष से पहले चर्चा की थी, वे लोग पेपर रकेट बना रहे हैं, नाम बदलने पर नाराज हैं, कई प्रावधानों पर सवाल उठा रहे हैं, क्या आपको पछतावा है? केंद्रीय मंत्री किरेने रिजिजू ने कहा, सवाल ही नहीं उठता, हमने इसे कैबिनेट में पास किया फिर संसद में लाए। IEC 2025 के मंच पर रिजिजू ने क्या-क्या कहा जानिए।

IEC 2025 के मंच पर आज संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी पहुंचे। इस दौरान खास तौर पर विकसित भारत जी राम जी पर खास चर्चा हुई। टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के इस सवाल पर कि संसद में जी राम जी विधेयक पर जमकर ड्रामा हो रहा है, आरोप प्रत्यारोप लगते हैं, विपक्ष कहता है सत्ता पक्ष ड्रामा कर रहा है, इस पर आपका क्या कहना है। इस पर रिजिजू ने कहा, ये विपक्ष के आरोप हैं, हमारा अपने काम पर फोकस है। हम पॉलिटिकल स्लोगन में नहीं पड़ते हैं। संसद को बिल पास करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, हम चर्चा के लिए समय देते हैं, लेकिन ये लोग वेल हाउस में आते हैं, स्लोगन लगाते हैं। मुझे इसमें समस्या नहीं है, लेकिन अगर पीएम, मंत्री के सामने आकर हंगामा किया जाता है, वे कैमरा ब्लाक करते हैं, मैं कहता हूं कि इस तरह सामने मत आओ, फिजिकल मत हो, बड़ा विवाद हो जाएगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि पूरा विपक्ष सदन के वेल में आ गया। उन्होंने कागज फाड़ने, फेंकने शुरू कर दिए और यहां तक कि मेज पर चढ़ने की कोशिश भी की। मैं बहुत परेशान हो गया था।

Rijiju At IEC 2025

IEC 2025 के मंच पर किरेन रिजिजू

राहुल हमारे दुश्मन नहीं है: बोले रिजिजू

रिजिजू ने कहा, मैं लोगों से बात करने में बड़ा कैजुअल हुं, मैं सभी से जाकर मिलता हूं, खरगे, राहुल गांधी से मिलता हूं, हमारे बीच सौहार्द है। राहुल हमारे दुश्मन नहीं हैं, उनसे क्या बात होती है मैं इसे पब्लिक नहीं करना चाहता, ये हमारी निजी बातचीत होती है। इस सवाल पर कि क्या आप राहुल पर भरोसा करते हैं, रिजिजू ने कहा, मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। वह नेता विपक्ष हैं, हमारा कर्तव्य है कि उन्हें जगह दें, अगर वे इस्तेमाल ही नहीं करते हैं तो हम क्या कर सकते हैं। वह जर्मनी है, आप मुझे कैसे ब्लेम कर सकते हैं, ये समय बीएमडब्ल्यू चलाने का नहीं, संसद में परफॉर्म करने का है।

End of Feed