नींद से जागेंगे 'विक्रम' और 'प्रज्ञान', बस चांद पर भोर होने का इंतजार; केंद्रीय मंत्री ने दिखाई उत्सुकता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 11:06 PM IST

Vikram And Pragyan To Become Active: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह न कहा कि 'कुछ ही घंटे बाद सूर्योदय होने वाला है और सभी को चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' के सक्रिय होने का इंतजार है।' उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Chandrayaan-3 Updates: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रमा पर कुछ ही घंटे बाद सूर्योदय होने वाला है और सभी को चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' के सक्रिय होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जब ऐसा होगा तो यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Jitendra Singh

सभी को चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' के सक्रिय होने का इंतजार है।

कुछ घंटे में नींद से जाग जाएंगे 'विक्रम' और 'प्रज्ञान'

अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ सिंह ने लोकसभा में 'चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां' विषय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा, 'यह बात साझा करते हुए मुझे हर्ष है कि कुछ ही घंटे बाद 'विक्रम' और 'प्रज्ञान' अपनी नींद से जाग जाएंगे, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।' उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से लेकर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की यात्रा में कुछ क्षण चिंता और आशंका वाले तथा संवेदनशील रहे। सिंह ने कहा कि अब आने वाले कुछ घंटे भी थोड़ी चिंता वाले हैं।

End of Feed