Dhirendra Shastri News: इन दिनों बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं। हिंदू राष्ट्र पर दिए गए उनके बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज प्लेटफॉर्मों पर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम और उनके उस पुराने घर पहुंचा जहां उनका बचपन बीता। टाइम्स नाउ नवभारत के सुशांत सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बचपन, पुराने दिनों, शादी, भगवान और माता-पिता की सेवा के बारे में बेबाकी से जवाब दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री से सुनिए कैसे बीता उनका बचपन, कैसा था उनका पुराना घर, क्या है नाले का किस्सा
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 7, 2023, 01:20 PM IST
Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री ने अपने घर के पास से गुजरने वाले नाले का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन में वह इस नाले में स्नान करने जाते थे। शास्त्री ने कहा कि बचपन में उनके घर में बिजली नहीं होती थी। वह टेलीविजन देखने के लिए एक सज्जन के घर जाते थे। एक दिन उस व्यक्ति ने उन्हें टीवी देखने से मना कर दिया।
End of Feed
