Amritpal Singh : अभी भी फरार है वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2023, 05:00 PM IST

Amritpal Singh Arrest news: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के मैहतपुर इलाके में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, बताते हैं कि पुलिस की तमाम गाड़ियां उनके पीछे लगी थीं।

Punjab Amritpal Singh Latest News: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को धर दबोचा है, 8 जिलों की पुलिस उसका पीछा कर रही है वहीं तनाव की स्थिति के बीच हालात की गंभीरता को भांपते हुए पंजाब के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं ताकि उसके समर्थक वबाल ना काट सकें।

amritpal singh arrest

खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुल्दीप चहल इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे हैं और 8 जिलों की पुलिस फोर्स उसके पीछे लगाई गई है, गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ इस समय तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से एक जालंधर में और दो अजनाला थाने में दर्ज हैं, पुलिस लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयारियां कर रही थी।

End of Feed