Waqf Bill: 'यह बिल पास हुआ तो हमारी मस्जिदें-कब्रिस्तान छिन जाएंगे, बच्चा-बच्चा दे अपनी राय'; जानें वायरल वीडियो पर JPC मेंबर ने क्या कहा?

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक-2024 के खिलाफ वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अगर यह बिल पास हो गया तो मुसलमानों की मस्जिदें छिन जाएंगी। जिसके बाद संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस वायरल वीडियों पर अपनी चिंता जताते हुए कही ये बातें...

Waqf Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति बनने के बाद समिति के अंदर लगातार टकराव हो रहे हैं। कई सरकारी निकायों ने वक्फ बोर्डों पर उनकी संपत्तियों पर कब्जा रखने के आरोप लगाये हैं। वहीं, वक्फ बोर्ड की तरफ से भी आरोप लगाए गए हैं कि उनकी कई संपत्तियां सरकारी निकायों के अनाधिकृत कब्जे में हैं। इस बीच संसद की संयुक्त समिति ने हितधारकों, विशेषज्ञों और अन्य संस्थानों से प्रस्तावित कानून पर सुझाव मांगे हैं।

Waqf Amendment Bill

वक्फ बिल के खिलाफ वीडियो में किया जा रहा प्रचार।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

संसद की संयुक्त समिति के सुझाव मांगने के बाद दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथ में माइक लेकर लोगों से सुझाव देने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में इन युवकों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर यह कानून आया तो आपसे आपकी मस्जिदें, ईदगाह और कब्रिस्तान छीन लिए जाएंगे। इस वीडियो को लेकर प्रशासनस वक्फ बोर्ड या किसी अन्य संगठन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed