देश

JPC Meeting: वक्फ विधेयक पर अगली मीटिंग में किस बात पर होगी चर्चा, जान लीजिए

JPC Meeting: जेपीसी की दूसरी बैठक में जहां मुस्लिम संगठनों ने बिल को धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करार देते हुए बिल का विरोध किया था। वहीं 'वक्फ बाई यूजर 'और कलेक्टर के अधिकारों सहित बिल के उद्देश्य और अन्य कई प्रावधानों को लेकर भाजपा सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

Image

जेपीसी मीटिंग के दौरान सदस्य (फोटो- @NasirHussainINC)

KEY HIGHLIGHTS
  • जेपीसी की दो मीटिंग हो चुकी है
  • तीसरी और चौथी बैठक सितंबर में
  • दूसरी बैठक रही थी हंगामेदार

JPC Meeting: वक्फ बिल पर चर्चा और सुधार के लिए बनाई गई जेपीसी समिति की अगली मीटिंग पांच और छह सितंबर को होने वाली है। इससे पहले वाली मीटिंग में सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ था। सत्ता और विपक्ष पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक देखने को मिली थी। अब खबर आई है कि रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग व आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय वक्फ विधेयक पर रखेंगे।

लगातार दो दिन तक दो मीटिंग

IANS की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और आवास एवं शहरी कार्य जैसे अहम मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को जेपीसी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 पर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। वक्फ ( संशोधन) विधेयक 2024 पर सभी हितधारकों से विचार-विमर्श कर संसद को रिपोर्ट देने के लिए गठित किए गए जेपीसी की तीसरी बैठक पांच सितंबर और चौथी बैठक छह सितंबर को बुलाई गई है।

तीसरी बैठक में क्या

पांच सितंबर को होने वाली जेपीसी की तीसरी बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, रेल मंत्रालय और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों को मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया है। इन तीनों मंत्रालयों के प्रतिनिधि बैठक में 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024' के प्रावधानों पर अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

जेपीसी की चौथी बैठक में क्या

जेपीसी की चौथी बैठक छह सितंबर को होगी, इस दिन संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी वक्फ विधेयक पर अपना स्टैंड रखेंगे। जेपीसी ने छह सितंबर को ही जकात फाउंडेशन ऑफ इंडिया और तेलंगाना वक्फ बोर्ड जैसे मुस्लिम संगठनों को भी विधेयक पर अपना विचार,सुझाव और मौखिक साक्ष्य रखने के लिए बुलाया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article