दिसंबर में लद्दाख हिल काउंसिल का चुनाव कराने के खिलाफ वांगचुक, सरकार के खिलाफ देंगे धरना, एक्टिविस्ट ने रखी मांग

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा कि इसी के मद्देनजर 12 नवंबर को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरा समुदाय एकजुट होकर शामिल होगा। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा धरना जारी रहेगा। हम उन लोगों के लिए न्याय चाहते हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

Sonam Wangchuk: पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लद्दाख के आठ नए जिलों में हिल काउंसिल चुनाव दिसंबर में कराने के खिलाफ हैं। एक्टिविस्ट चाहते हैं कि सरकार इस चुनाव को मई-जून में कराए। उन्होंने कहा कि लद्दाख में ये चुनाव कभी दिसंबर महीने में नहीं हुए। ऐसे में सरकार यह चुनाव दिसंबर में क्यों कराना चाहती है? वांगचुक ने कहा कि इसी के मद्देनजर 12 नवंबर को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरा समुदाय एकजुट होकर शामिल होगा। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा धरना जारी रहेगा।

Sonam Wangchuk

12 नवंबर को धरने पर बैठेंगे वांगचुक।

लद्दाख के आठ नए जिलों में होने हैं चुनाव

वांगचुक ने कहा, 'यह मामला लद्दाख के आठ नए जिलों में हिल काउंसिल चुनावों की घोषणा से जुड़ा है। इतिहास में पहले कभी दिसंबर महीने में चुनाव नहीं हुए हैं। आखिर इन महत्वपूर्ण चुनावों को दिसंबर में कराने की इतनी जल्दबाजी क्यों है? इसके अलावा, हमारे कानूनी सलाहकारों के मुताबिक, चुनाव अधिसूचना में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया है। इसके लिए केवल 11 दिन निर्धारित किए गए हैं, जो कानूनी रूप से उचित नहीं है। यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के भी खिलाफ है। इसलिए हम इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं।'

End of Feed