VS Achuthanandan Death: केरल के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस अच्युतानंदन उस मूल समूह के अंतिम जीवित सदस्य थे जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अलग होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) बना था।

VS Achuthanandan Death: केरल के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 21 जुलाई, सोमवार को तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। 101 वर्षीय इस वरिष्ठ राजनेता का 23 जून को हृदयाघात के बाद एसयूटी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा था। अच्युतानंदन उस मूल समूह के अंतिम जीवित सदस्य थे जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से अलग होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) बना था।

VS Achuthanandan Death

केरल के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन (फाइल फोटो: Facebook/canva)

अच्युतानंदन ने 16 वर्ष की आयु में अलप्पुझा में सामंती ज़मींदारों और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध जन-विरोध में शामिल होकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। उन्होंने कुट्टनाड में गिरमिटिया खेतिहर मजदूरों और एस्पिनवॉल फैक्टरी मज़दूरों को संगठित करके एक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई।

End of Feed