DUSU Election 2026 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा और मतगणना 19 सितंबर को होगी। इस बार केंद्रीय पैनल की चार सीटों-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला अध्यक्ष पद पर है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है। डबास का मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विजय शंकर मीना और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) एवं स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की संयुक्त उम्मीदवार अनन्या रतूड़ी से है।
दिल्ली छात्र संघ चुनाव।
कब है चुनाव?
मतदान: 18 सितंबर 2026
डे कॉलेज/डे शिफ्ट: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
इवनिंग कॉलेज/ईवनिंग शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मतगणना: 19 सितंबर 2026
DUSU की केंद्रीय चार सीटों के लिए मतदान EVM के जरिए होता है।
चार पदों पर कितने उम्मीदवार?
अध्यक्ष-7उपाध्यक्ष-5
सचिव-4
संयुक्त सचिव-4
कुल
20 पद
अध्यक्ष पद-7 उम्मीदवार
1. अनन्या रतूड़ी — AISA-SFI गठबंधन
2. अश्मित कुमार
3. एजाज मंसूरी
4. समर्थ बेनीवाल
5. समीर कुमार
6. विजय शंकर मीणा — NSUI
7. यश डबास — ABVP
मुख्य मुकाबले के प्रमुख चेहरे
ABVP-यश डबास
कांझावला, दिल्ली के रहने वाले हैं और DU के Buddhist Studies विभाग में मास्टर्स कर रहे हैं। ABVP के अनुसार वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं।
NSUI -विजय शंकर मीणा
राजस्थान से हैं और DU के Buddhist Studies विभाग में पढ़ रहे हैं। NSUI के अनुसार उनका फोकस छात्र अधिकार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर रहा है।
AISA-SFI, अनन्या रतूड़ी
छात्र आंदोलनों, विशेषकर कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा और यौन उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं।
उपाध्यक्ष पद, उम्मीदवार
अरन्या सिंह राठौड़
दीपांशु शौकीन
इशु मौर्य-ABVP
वीर छत्राथ-NSUI
अक्षत शिखर-AISA-SFI
सचिव पद-4 उम्मीदवार
नम्रता चौधरी-NSUI
पंकज कुमार
रिया छावड़ी-ABVP
स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग - AISA-SFI
इस सीट पर चार में तीन उम्मीदवार महिलाएं हैं।
स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग इस चुनाव का खास चेहरा हैं। वह लद्दाख से हैं और हिंदू कॉलेज में एमएससी गणित की छात्रा हैं। वह रामजस कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस बार DUSU चुनाव में पहली बार लद्दाख की एक छात्रा के केंद्रीय पैनल में उतरने की बात सामने आई है।
संयुक्त सचिव पद, 4 उम्मीदवार
बी. परिजात-AISA-SFI
गोपाल चौधरी-NSUI
लक्ष्यराज सिंह-ABVP
विशेष यादव
लक्ष्य राज सिंह कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं और ABVP के अनुसार वे एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कौन-कौन से संगठन मैदान में?
इस बार मुख्य रूप से: ABVP ने चारों केंद्रीय पदों पर पैनल उतारा है। NSUI ने चारों पदों पर अपना पैनल उतारा है। AISA-SFI गठबंधनने चारों पदों पर संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा कई उम्मीदवार निर्दलीय/अन्य पृष्ठभूमि से भी मैदान में हैं।
इस बार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है?
छात्र आवास सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभराइस चुनाव में Hostel/PG और Student Housing बड़ा मुद्दा है। हाल में सत्या निकेतन में इमारत गिरने की घटना, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी और पांच मृतक छात्र बताए गए, के बाद DU छात्रों के सुरक्षित और किफायती आवास का सवाल चुनाव के केंद्र में आया है।
ABVP के प्रमुख मुद्दे
हॉस्टल
छात्र सुरक्षा
प्लेसमेंट
लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल
स्टूडेंट हाउसिंग सेल
हेल्पलाइन
हॉस्टल और पीजी में फायर सेफ्टी ऑडिट जैसे मुद्दे शामिल हैं।
AISA-SFI के मुद्दे
कॉलेजों के 2 किमी दायरे में रेंट कंट्रोल एक्ट लागू करनासत्यापित निजी आवास के लिए विश्वविद्यालय से सहायता/सब्सिडी
हर कॉलेज में कम से कम दो हॉस्टल
2025 में क्या हुआ था?
पिछले DUSU चुनाव में ABVP ने चार में तीन केंद्रीय पद जीते थे, जबकि NSUI ने उपाध्यक्ष पद जीता था।2025 के क्या थे परिणाम
अध्यक्ष: आर्यन मान-ABVPउपाध्यक्ष: राहुल झांसला-NSUI
सचिव : कुणाल चौधरी-ABVP
संयुक्त सचिव: दीपिका झा-ABVP
2025 में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 39.4% हुआ था।
