देश के 9 और राज्यों मेंं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें गुजरात, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल शामिल हैं। इस सभी राज्यों में 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।
9 राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी (फाइल फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- क्या खत्म हो गया तीसरी दुनिया का गुटनिरपेक्ष आंदोलन? कभी NAM ने ही शीतयुद्ध में सिखाया था शांति का पाठ
19.75 करोड़ मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन राज्यों में कुल मिलाकर 21.45 करोड़ से अधिक मतदाता थे। इस सप्ताह अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या 1.70 करोड़ घटकर 19.75 करोड़ रह गई। वर्तमान में यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है, जिसमें लगभग 60 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
राजस्थान में मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन में काफी अंतर
राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा हो गया है और शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई, जिसमें कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम सूची में राज्य की 199 विधानसभा सीट के लिए सभी नाम दर्ज किए गए हैं। मसौदा सूची और अंतिम प्रकाशन के बीच मतदाताओं की संख्या में 10,48,605 (2.08 प्रतिशत) की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है।
गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का हाल
एसआईआर की प्रक्रिया के बाद गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मतदाताओं की संख्या में लगभग 69 लाख की कमी आई है। गुजरात, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने हाल ही में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद अपनी-अपनी अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया कराने की की घोषणा से पहले, गुजरात और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाताओं की संख्या 5.19 करोड़ थी। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद, उनकी कुल मतदाता संख्या घटकर 4.50 करोड़ रह गई यानी मतदाताओं की संख्या में 68.9 लाख की कमी आई है। गुजरात में एसआईआर से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 5.08 करोड़ थी, जो घटकर 4.40 करोड़ रह गई। इस प्रकार मतदाताओं की संख्या में 68.12 लाख की कमी आई है जो कुल वोटरों का 13.40 प्रतिशत है।
