शादी के अगले रोज ही 'घरवाली' से हो गया था विवेक बिंद्रा का झगड़ा, कमरे में बंद कर करने लगे थे मारपीट...जानें, क्या है पूरा विवाद

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 23, 2023, 01:02 PM IST

Vivek Bindra Case: पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के भाई (विवेक के साले) की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि पीड़िता को इतना पीटा गया कि उनका कान का पर्दा तक फट गया। पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला।

Vivek Bindra Case: मोटिवेशनल स्पीकर, यूट्यूब कॉन्टेंट क्रिएटर और बिजनेस कोच विवेक बिंद्रा का शादी के अगले रोज ही घरवाली से कथित तौर पर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि गुस्से में आने के बाद उन्होंने पत्नी यानिका को कमरे में बंद कर गंदी-गंदी गालियां दी थीं और फिर उन्हें पीटा था। पत्नी के साथ मारपीट के इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के नोएडा के सेक्टर-126 थाने में उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है। आइए, जानते हैं कि आखिरकार यह पूरा मामला है क्या?:

vivek bindra

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा। (फाइल)

बिंद्रा का विवाह छह दिसंबर को गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली यानिका से दिल्ली के ललित होटल में हुआ था। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ा नोएडा के सेक्टर 94 में बनी सुपरनोवा बिल्डिंग में बिंद्रा के फ्लैट पर रहने आया।

End of Feed