फरमान से शादी के बाद हाईकोर्ट पहुंची महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, आखिर क्या है पूरा माजरा

प्रयागराज के कुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई महेश्वर की युवती मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला उनके प्रेम विवाह, उम्र विवाद और कानूनी लड़ाई से जुड़ा है। युवती ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण केस को चुनौती देते हुए इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। युवती का दावा है कि वह बालिग है और सरकारी रिकॉर्ड में उसकी जन्मतिथि गलत दर्ज की गई है। बताया गया कि फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी बनी महेश्वर (मध्य प्रदेश) की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला किसी वीडियो का नहीं, बल्कि उनके प्रेम विवाह, उम्र विवाद और कानूनी लड़ाई का है।

monalisa (2)

मोनालिसा ने इंदौर हाईकोर्ट (मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय) का दरवाजा खटखटाया है।

मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाईकोर्ट (मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय) का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में खुद को बालिग बताते हुए जन्मतिथि के सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया है।

End of Feed